हुसैनाबाद फूड कोर्ट पर एलडीए की कार्यवाई
लखनऊ। हुसैनाबाद स्थित फूड कोर्ट को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 22 जनवरी को सील कर दिया था क्योंकि फूड कोर्ट को संचालित करने वाली निजी संस्था ने लीज की निर्धारित धनराशि जमा नहीं की थी। सूत्र कहते है कि एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निरीक्षण में वित्तीय अनियमित्ता मिलने पर संस्था को नोटिस जारी र फूड कोर्ट को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया है। एलडीए ने हुसैनाबाद में फूड कोर्ट का निर्माण लगभग 10 करोड़ से कराया है। बिल्डिंग के भूतल पर 06 दुकानें व प्रथम तल पर 02 बड़े रेस्टोरेंट बने हैं। प्राधिकरण ने फूड कोर्ट को आर.एफ.पी. के माध्यम से मेसर्स अमरावती इंटरप्राइजेज को संचालन व अनुरक्षण के लिए लीज पर दिया है। प्रथमेश कुमार के अनुसार नियम-शर्तों के अनुसार संस्था को प्रतिवर्ष करीब 75 लाख रुपये प्राधिकरण में जमा करने हैं। 22 जनवरी को फूड कोर्ट के निरीक्षण में पता चला कि संस्था को लगभग 1 करोड़ 15 लाख 92 हजार रुपये जमा कराने थे। जिसके सापेक्ष मात्र 22 लाख 50 हजार रुपये ही जमा कराए गए और लगभग 93 लाख रुपये की धनराशि बकाया है।
डालीगंज चौराहे पर सुधार में देरी पर फटकार
उपाध्यक्ष ने डालीगंज चौराहे की री-मॉडलिंग के कार्य का भी मुआयना किया तो निरीक्षण में काम की प्रगति धीमी पाई। उपाध्यक्ष ने कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाते हुए एक माह में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। काम पूरा न होने पर संस्था के खिलाफ जुर्माना लगाने के निर्देश दिये गए हैं।
हुसैनाबाद म्यूजियम अगले माह से खुलेगा
लखनऊ के हुसैनाबाद में बन रहा म्यूजियम अगले महीने से लोगों के लिए खुल जाएगा। प्रथमेश कुमार ने 22 जनवरी को निर्माणाधीन म्यूजियम का निरीक्षण करते समय निर्देश दिये कि एक माह तक समस्त अवशेष कार्य पूर्ण करा लिया जाए ताकि फिर इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।’
admin