जनगणना करने वाले को ढाई दर्जन से अधिक सवालों का जवाब देना होगा

जनगणना करने वाले को ढाई दर्जन से अधिक सवालों का जवाब देना होगा
  • एक महीने में पूरा होगा जनगणना का कामनई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 से जुड़ी अधिसूचना 22 जनवरी को जारी कर दी है। इस बार जनगणना में पूछे जाने वाले   प्रश्नों की संख्या ढाई दर्जन से अधिक (लगभग 33) बतायी जा रही है। इन सभी ेसवालों की सूची का जवाब अपने घर की जनगणना करने वाले मुखिया को देनी होंगी। जिसमें मकान, परिवार, मोबाइल नंबर, वाहन से जुड़े सवाल शामिल हैं।
    गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, सिर्फ परिवार के सदस्यों की गिनती नहीं होगी, बल्कि आपके घर में कौन-सी गाड़ियां हैं, कौन-सा अनाज खाते हैं और इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं या नहीं, जैसे सवाल पूछे जाएंगे। साथ ही यह भी पूछा जाएगा कि घर की छत और दीवार किस सामग्री से बनी है। पेयजल और शौचालय की क्या व्यवस्था है। गैजेट्स (लैपटॉप, स्मार्टफोन) की जानकारी देनी होगी।
    जनगणना के दौरान आपके भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकारी अथवा जनगणना नंबर), मकान नंबर, मकान का उपयोग, मकान की हालत, परिवार क्रमांक, सदस्यों की संख्या, मुखिया का नाम, मुखिया स्त्री है या पुरुष, मकान के स्वामित्व की स्थिति, कमरों की संख्या, जाति बतानी होगी। परिवार में विवाहित दंपतियों की संख्या कितनी है, बिजली का मुख्य स्रोत, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानघर की उपलब्धता, रसोईघर, गैस कनेक्शन, भोजन पकाने के लिए मुख्य ईंधन, टेलीविजन की भी जानकारी देनी हो