‘राजभवन’ का नाम बदला अब ’जन भवन’ कहलायेगा

‘राजभवन’ का नाम बदला अब ’जन भवन’  कहलायेगा

लखनऊ। गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा राज्यपाल के आधिकारिक आवासों के नामकरण के मानकीकरण के संबंध में निर्गत निर्देशों के अनुपालन में, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम में परिवर्तन कर दिया गया है। पूर्व में ’राज भवन’ के नाम से ज्ञात राज्यपाल के आधिकारिक आवास को अब ’जन भवन’ नया नाम दिया गया है। इस निर्देश के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का आधिकारिक आवास तत्काल प्रभाव से समस्त शासकीय एवं वैधानिक प्रयोजनों के लिए ’जन भवन’ के नाम से अभिहित एवं संबोधित किया जाएगा।