कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र
गोरखपुर।। जिला पंचायत सभागार में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय कार्यकर्ता समीक्षा सम्मेलन में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि
चौधरी चरण सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा था कि भारत की समृद्धि और विकास का रास्ता गांवों के खेत-खलिहानों से होकर गुजरता है। उनका दृढ़ विश्वास था कि जब तक किसान, मजदूर और ग्रामीण क्षेत्र विकसित नहीं होंगे, तब तक देश की प्रगति असंभव है। उन्होंने कृषि और ग्रामीण विकास की नीति को केंद्र में रखने पर जोर दिया था। त्यागी ने कहा कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से उन्होंने गन्ना किसानों की समस्याओं से अवगत कराया था, उन्होंने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ा दिया अब उनसे पुर्वांचल की बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने के लिए कहेंगे, जिससे किसान और गांव समृद्ध हो सकें।
उन्होंने संगठन के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों के पास कार्यालय और 51 सदस्यों का संगठन होना अनिवार्य है, उपस्थित कार्यकर्ताओं को जनहित के कार्यों और आम जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए काम करने का मंत्र दिया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रामाशीष राय ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल गरीबों किसानों और मजदूरों के हक के लिए लड़ने वाला संगठन है। पार्टी से जुड़े सभी लोगों का दायित्व है कि वह अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक पालन करें
समीक्षा सम्मेलन का संचालन आयोजक गोरखपुर जिला अध्यक्ष सतीश कुमार दूबे ने किया तथा अध्यक्षता संतकबीरनगर के क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक चौधरी ने की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव डॉ.सुधाकर पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत मिश्र, जिला संगठन मंत्री अरविंद राम त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव विजय यादव सहित सभी जिलाध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, चौधरी अजीत सिंह अमर रहें तथा राष्ट्रीय लोकदल व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाए। बैठक से पूर्व सभी आगंतुक अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
मौके पर शहनवाज,चंद्रप्रकाश दुबे, गणेश प्रसाद, कुलदीप, रमाशंकर चौहान, विनोद कुंवर, महेश चौहान, विपिन श्रीवास्तव, सीताराम मौर्या, सर्वेश वर्मा, विपिन सिंह सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे