सहकारी समितियों और दुकानों पर छापा

सहकारी समितियों और दुकानों पर छापा


लखनऊ। जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह ने नेतृत्व में टीम ने 22 जनवरी को माल ब्लाक की खाद की निजी दुकानों और सहकारी समितियों पर छापा मार कार्यवाही की है। सूत्रों की माने तो साधन सहकारी समिति माल व खंडसरा पर पीओएस स्टॉक और मौजूद स्टाक में अंतर मिला है। जिसके बाद दोनों समितियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। वहीं आईएफएफडीसी गहदों प्रथम व द्वितीय और साहू खाद भंडार का भी निरीक्षण किया गया।