भाजपा ने सहकारी बैंकों में अध्यक्ष पद के निर्वाचन में 309 स्थानों पर शानदार जीत
- छः स्थानों पर चुनाव स्थगित हुए
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार सफलता अर्जित की है। पार्टी ने पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराते हुए ऐतिहासिक और निर्णायक विजय प्राप्त की है। प्रदेश के 75 जिलों में स्थित 323 शाखाओं में से 309 शाखाओं में भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। छह स्थानों पर चुनाव स्थगित हो गया है, जबकि ०8 स्थानों पर अभी चुनाव होना है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सभी निर्वाचित अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि सहकारिता के क्षेत्र में सुधार, ईमानदारी और विकास की राजनीति की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने, किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। चौधरी ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुएकता कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय सरकारी संस्थाएं भ्रष्टाचार, परिवारवाद और अनियमितताओं का अड्डा बन चुकी थीं। विपक्षी दलों ने सहकारिता को अपने निजी स्वार्थ और राजनीतिक संरक्षण को माध्यम बनाया, जिससे किसानों और लाभार्थियों का विश्वास टूटता गया। भाजपा ने इन संस्थाओं को घष्टाचार से मुक्त कर, जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित की, जिसका परिणाम सामने है।
admin